फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गैलन में चोरी का डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनसीएल खडिय़ा परियोजना में कबाड़ और डीजल चोरी का मामला रूक नहीं रहा है। खड़िया परियोजना में सोमवार की रात 25 डब्बे में चोरी का डीजल बरामद हुआ है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि छह आरोपी पत्थरबाजी कर फरार हो गए। बरामद डीजल और आरोपी को सिक्योरिटी से जुड़े कर्मचारियों ने शक्तिनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एनसीएल खडिय़ा परियोजना से डीजल चोरी करने वाले रैकेट का एक सदस्य सोमवार की रात दो बजे दबोच लिया गया। परियोजना की सुरक्षा टीम ने मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद धेरेबंदी कर 35-35 लीटर वाले 25 गैलन में चोरी का डीजल बरामद किया है। घेरेबंदी के दौरान अंधेरे फायदा उठाते हुए आधा दर्जन चोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि खडिय़ा परियोजना के वरिष्ठ एसआई सुरक्षा बीएस त्रिपाठी, एसएसआई नारद मुनि चौबे, सनातन ठाकुर, हिमांशु रतना, व कादिर खान आदि ने सीएचपी के रास्ते डंपर पार्किंग में पहुंचे डीजल चोरों को घेर कर ललकारा तो चोर कुछ गैलन लेकर पत्थरबाजी करते हुए भागने लगे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियो ने ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा गांव निवासी रामनरेश जैसवाल पुत्र मुन्ना को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी को मंगलवार की सुबह शक्तिनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना स्थल से डीजल भरे 25 गैलन, पाइप बरामद हुआ है। बता दें कि इससे पहले मोरवा, व जयंत पुलिस ने एनसीएल की खडिय़ा परियोजना से डीजल चोरी कर मध्य प्रदेश ले जाते समय पकड़ा था। बावजूद इसके डीजल चोरी पर लगाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें