फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य योजना की सूची जनप्रतिनिधियों को दें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिला भूमि एवं संरक्षण समिति के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि भूमि संरक्षण और जल संसाधन की अनुमोदित कार्ययोजनाओं की प्रतियां अनिवार्य रूप से जिले के जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराया जाए। जो परियोजनाएं शुरू कराई जाए उन परियोजनाओं का प्रदर्शन बोर्ड भी जरूर लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, आरआईडीएफ, खेत-तालाब योजना, राष्ट्रीय कृषि सतत योजना मिशन की समीक्षा की। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से किसानों की उत्पादता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिले में पानी की समस्याओं को देखते हुए मिट्टी को उपजाऊ बनाने हेतु, उबड़-खाबड़ भूमि को सही बनाने की दिशा में काम हो रहा है। खेत तालाब योजना, नेशनल मिशन फार सस्टनेबल एग्रीकल्चर आदि योजनाओं का अनुमोदन भी किया गया।
बैठक में उप निदेशक कृषि डॉ आरएस यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी राबट्सर्जगंज श्रीमती अर्पणा सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन अनिल कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए टीम
सोनभद्र। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के तहत स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा व्यवस्था से संबंधित कोर कमेटी की बैठक की। बताया कि मानीटरिंग के लिए बाल विकास एवं पोषण, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, डायट, बेसिक शिक्षा, परिषदीय विद्यालयों आदि के शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए मानीटरिंग के लिए टीम का गठन किया गया है। आपस में एक-दूसरे से सहयोग की भावना रखते हुए कार्य को मूर्त रूप देंगें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में साफ-सफाई और जागरूकता संबंधी अभियान चलाकर कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें सोन स्कूल कायाकल्प शिक्षा का संकल्प, सोन पढ़ेगा, सोन बढ़ेगा के स्लोगन के साथ में जिला स्तरीय प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। सीडीओ ने बताया कि पंचायत राज विभाग के तहत स्कूलों में अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराना, पीने के पानी की व्यवस्था, हैंडवास मशीनरी आदि मूलभू त सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए सहयोग करेंगें।

मतदाता सूची पर चर्चा
सोनभद्र। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयोग में आने वाले मतदेय स्थलों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि मतदेय स्थलों की सूची में परिवर्तन, संशोधन अथवा मतदेय स्थल बढ़ाये जाने के संबंध में गहनता पूर्वक विचार कर लें। बैठक में उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, सपा से अनिल यादव, कांग्रेस से नूरूद्दीन खान, बसपा से रमेश सिंह पटेल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से रामरक्षा, भाजपा से नरसिंह त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें