फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने फूंका यूजीसी का पुतला, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा विगत पांच मार्च 2018 को जारी आरक्षण विरोधी रोस्टर के सर्कुलर को लेकर युवाओं ने गुरुवार को डिग्री कालेज चौराहे पर यूजीसी का पुतला फूंका। युवाओं ने मांग किया कि पांच मार्च 2018 को यूजीसी से जारी आरक्षण विरोधी विभागवार रोस्टर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि देश के सभी विश्वविद्यालयों में स्वीकृत सभी रिक्त पदों पर संवैधानिक आरक्षण प्रक्रिया के तहत तत्काल स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाए। संवैधानिक आरक्षण प्रक्रिया के पालन के साथ निष्पक्ष प्रवेश प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि सार्वजनिक वित्तपोषित विश्वविद्यालयों पर ग्रेडेड स्वायत्तता जैसी निजीकरण की नीतियों को तत्काल वापस लिया जाए। शिक्षा का बजट कुल बजट का छठवां हिस्सा किया जाए। देश के सभी विश्वविद्यालयों में आरक्षित पदों के शार्टफॉल और बैकलॉग पदों को विज्ञापित करके उन पर तत्काल स्थाई नियुक्ति की जाए। पुतला दहन में सुशील यादव, ओबरा पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, तौफीक सिद्दीकी, मुकेश जायसवाल, निरंजन, मनोज, संतोष, रविंद्र, अभिषेक, राजाराम, जय सिंह, शैलेश कुमार, बंदे कुमार, अमरजीत, इसरार, संजीव, दिनेश, मनीष, मनोज, राम कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता राजेश कुमार राका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें