फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में सूखे कुएं में गिरा नीलगाय

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में पानी की तलाश में रविवार की रात भटक कर आई नील गाय कुएं में गिर गई। कुआं सूखा था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को जब नीलगाय के चीखने की आवाज सुनाई दी तो लोगों ने कुएं में झांक कर देखा। तब ग्रामीणों को उसके गिरने के बारे में जानकारी हुई। ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर उप वन क्षेत्राधिकारी मांची राजेंद्र प्रसाद वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को कुएं से बाहर निकलवाया और फिर उसे जंगल में छोड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें