मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के सिंगेरा गांव स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज के परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा में अच्छा प्रदर्शन एवं अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक बलवीर सिंह न मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी है।
कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के विद्यालय में स्थान प्राप्त करने का क्रम वर्षों से चला आ रहा है। उसी क्रम में आज होनहार बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया जिससे छात्र-छात्राओं के अंदर पढ़ाई के दौरान प्रतिस्पर्धा रहे। इस मौके पर कक्षा छह से प्रेमजीत यादव, सात से शिवम चौहान एवं आठ में राहुल चौहान को प्रथम आने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षा में अच्छा प्रदर्शन एवं अंक अर्जित करने वाले बीस छात्र-छात्राओं अंजली सिंह, मिथुन चौहान, राकेश राजभर, वसीम अंसारी, रोशन राजभर, सोनू कुमार, अनमोल कनौजिया, अनिता कुमारी, अनुष्का यादव, प्रीति राजभर, अविनाश कनौजिया, विशाल राजभर, जयवीर कुमार, हरिश्चंद्र, सरोज चौहान, संदीप राजभर, खुश्बू राजभर, गोविंद, पूजा पटेल, नुरक्सा खातून को मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह, प्रबंधक बलवीर सिंह मुन्ना, मंगल सिंह यादव, जयपत राजभर, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।