अनपरा(सोनभद्र)। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में मंगलवार देर शाम सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित खनिक दिवस समारोह में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य करने वाले कोयला क्षेत्रों को सम्मानित किया गया। कार्य निष्पादन के लिहाज से कोयला क्षेत्रों को दो श्रेणियों में बांटकर सम्मानित किया गया। पहली श्रेणी में सालाना 10 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन करने वाले क्षेत्र अमलोरी, निगाही, जयंत एवं दुधीचुआ तथा दूसरी श्रेणी में सालाना 10 मिलियन टन से कम कोयला उत्पादन करने वाले बाकी सभी कोयला क्षेत्रों को रखते हुए सम्मानित किया गया।
कोयला उत्पादन में सर्वाधिक प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए अपनी-अपनी श्रेणियों में दुधीचुआ एवं झिंगुरदा क्षेत्र सम्मानित हुए। डिपार्ट मेंटल ओबी रिमूवल में सर्वाधिक प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए अमलोरी एवं बीना को पुरस्कार मिला। कोयला डिस्पैच में सर्वाधिक प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए जयंत एवं झिंगुरदा को पुरस्कारों से नवाजा गया। पिछले साल के मुकाबले कोयला उत्पादन में सबसे ज्यादा प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए दुधीचुआ एवं खड़िया क्षेत्र सम्मानित हुए। पिछले साल के मुकाबले डिपार्ट मेंटल ओबी रिमूवल में सबसे ज्यादा प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए अमलोरी और झिंगुरदा को सम्मान मिला। पिछले साल के मुकाबले कोयला डिस्पैच में सबसे ज्यादा प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए दुधीचुआ और ब्लाक बी को अवार्ड मिले। सर्वाधिक सिस्टम कैपेसिटी यूटिलाइजेशन के लिए निगाही और झिंगुरदा को सम्मान मिला। कोयला स्टाक की मात्रा में सर्वाधिक कमी के लिए जयंत और ब्लॉक बी प्रतिशत ग्रेड कंफ्र्मेशन ऑफ कोल की श्रेणी में निगाही व खडिय़ा, सर्वाधिक डिपार्ट मेंटल ओएमएस के लिए जयंत व कृष्णशिला, फरवरी 2018 तक प्रति टन न्यूनतम लागत की श्रेणी में दुधीचुआ व कृष्णशिला, फरवरी 2018 तक सर्वाधिक अनुमानित लाभार्जन की श्रेणी में जयंत एवं कृष्णशिला को सम्मानित किया गया। पिछले पांच वर्ष में शून्य दुर्घटना के लिए केंद्रीय कर्मशाला को विशिष्ट सम्मान दिया गया।