सलखन। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। उन्हें यातायात से संबंधित नियमों को विस्तार से समझाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्विजेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी एवं नागरिक को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मूल मंत्र को हमेशा याद रखकर ही हम अपना और दूसरों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं। सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते वक्त हमें हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही कार आदि चलाते समय हमें सीट बेल्ट जरूर बांधना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक एके राय, संत कुमार, कौशिक गुप्ता, जीके मिश्र, केए प्रतापगढ़ी, डीएन मिश्र, जेपी सिंह, बीएन मिश्र, श्यामराज, एसवी तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। ब्यूरो