ऊर्जांचल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की 15 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल त्रिपक्षीय वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई है। बुधवार की सायं एनसीएल मुख्यालय में हुई बैठक में एसोसिएशन की दो मांगें भी मान ली गईं।
उर्जांचल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जे एन मौर्या ने बताया कि एनसीएल सिंगरौली मुख्यालय में बुधवार की अपराह्न एनसीएल, हिण्डालको एवं एस्सार परियोजना प्रबंधन के अधिकारियो के साथ बैठक की गई। इसमें यह तय किया गया कि 25 किलो मीटर प्रति घंटा का गवरनर की स्पीड को 40 किमी प्रति घंटा किया गया तथा कोयला ढुलाई के आदेश को चार अधिकारियों के टेबल के बजाय अब एक ही अधिकारी के टेबल से पास किया जाएगा। बैठक में एसडीएम विकास सिंह, माइनिंग अधिकारी अशोक कुमार राय, एनसीएल के जीएम सीएमसी राजेंद्र राय, एस्सार के जीएम आमोद चतुर्वेदी,हिण्डालकों के जीएम विकास कुड़ू ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष आर जे खंडेलवाल, राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद, मनोज सिंह, जितत्त्ेन्द्र त्रिपाठी, सुमंत बघेल, बजरंग सिंह राठौर आदि उपस्थित हुए।