फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। परियोजना परिसर स्थित मिटिहिनी राख बंधे की रखवाली करने वाले संविदा श्रमिक की शुक्रवार की भोर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह राख बंधे पर गुरुवार की रात्रि पाली की ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन

डोड़हर टोला के खैरी निवासी छोटेलाल खरवार (45) गोरखपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी में संविदा श्रमिक के तौर पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह छह बजे छोटे लाल की तबीयत खराब हो गई। बताया जाता है कि उसके सिर में दर्द उठने के साथ-साथ उल्टी हुई। पेट्रोलिंग वाहन से उसे रिहंद परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय में ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर चिकित्सालय पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्राम प्रधान डोड़हर भागीरथ का कहना है कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए एनटीपीसी अधिकारियों और ठेकेदार से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें