फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बेटी की परवरिश में न हो कोई भेद

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बगैर किसी भेदभाव के बेटा-बेटी की परवरिश करके ही समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता को दूर किया जा सकता है। यह कहना है एनसीएल कृति महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा का। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लॉक-बी क्षेत्र आवासीय परिसर स्थित अधिकारी मनोरंजन गृह में नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बेटा-बेटी की समान परवरिश पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मां-बाप को बच्चों के बचपन से ही उनकी परवरिश में किसी प्रकार का भेद नहीं करना चाहिए। दोनों की हर काम में समान भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसा करके ही महिलाओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो सकता है। वक्ताओं ने देश की वर्तमान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, फाइटर प्लेन उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट अवनि चतुर्वेदी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम एवं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू के योगदान को सराहते हुए उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया। कल्याणी महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभावती चंद्रा का विशेष योगदान रहा। कृति महिला मंडल की अध्यक्ष ने ब्लॉक-बी क्षेत्र आवासीय परिसर में कल्याणी महिला मंडल द्वारा संचालित किए जाने वाले नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया। इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में ब्लॉक-बी क्षेत्र की आसपास की जरूरतमंद ग्रामीण युवतियों के रोजगारपरक कौशल विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें