जिले में दो फरवरी को बनाई जाने वाली 130 किमी मानव शृंखला को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए कन्हैया ने शिवचर्चा के जरिए मधुपुर इलाके के ग्राम पंचायतों के साथ ही बुधवार को सहिजन कला में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसमें शिवभक्तों की बड़ी संख्या में सहभागिता का निर्णय लिया गया।
इसी तरह म्योरपुर ब्लाक सभागार में दुद्धी, बभनी और म्योरपुर के कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें दो फरवरी को बनने वाले मानव शृंखला की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। अधिकाधिक संख्या में लोगों को शृंखला में लेकर पहुंचने की अपील की गई। अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा जनपद विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र, लालजी देव पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।