फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी बार संघ चुनाव के लिए 14 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन गहमागहमी के बीच विभिन्न पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु कैलाश गुप्ता और जितेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुणोदय जौहरी ने पर्चा दाखिल किया है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद हेतु कृपाशंकर, विपिन बिहारी, सुरेन्द्र कुमार, वहीं उपाध्यक्ष दो साल से ऊपर के लिए दिलीप पांडेय और महेंद्र कन्नौजिया तथा सचिव 15 वर्ष से ऊपर के लिए अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार, सह सचिव प्रशासन पद हेतु सुशील कुमार, सह सचिव प्रकाशन पद पर कोई नहीं, जबकि सह सचिव पुस्तकालय हेतु राकेश यादव, वरिष्ठ कार्यकारिणी उमेश चंद तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर धर्मबीर ने अपना नामांकन दाखिल किया है। चुनाव अधिकारी रामदुलारे ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा इसके बाद नाम वापसी होगी। मतदान 20 जनवरी को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें