डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने शनिवार को चतरा ब्लॉक के धर्मदासपुर में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का नागरिकों से बातचीत करते हुए सत्यापन किया, स्कूली बच्चों से बात-चीत करते हुए परिषदीय विद्यालय द्वारा दी जा रही शिक्षा के गुणवत्ता को परखा।
डीएम ने नागरिकों से अपील किया कि वे गांव को खुले में शौच मुक्त/ओडीएफ कराने के लिए आगे आएं। सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, पुष्टाहार का वितरण, पेयजल, पेंशन, संपर्क मार्ग, मनरेगा, टीकाकरण, मध्याह्न भोजन योजना, नि:शुल्क ड्रेस वितरण, शौचालय की स्थिति आदि योजनाओं का सत्यापन नागरिकों से जानकारी करते हुए किया। उन्होंने गांव में मनरेगा के तहत अधिकाधिक रोजगार मुहैया कराने के निर्देश संबंधितों को दिये। जन स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समयबद्ध तरीेके से मुहैया कराने के निर्देश संबंधितों को दिए। जन चौपाल में सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव, सीओ ज्ञान प्रकाश राय, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, पीडी एनएन मिश्रा, ओएसडीडीएम अमरपाल गिरि आदि मौजूद रहे।