भाकपा का मना स्थापना दिवस
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को राबर्ट्सगंज के विकास नगर में मनाया गया। इसमें अशोक कुमार कन्नौजिया एडवोकेट ने कहा कि 26 दिसंबर 1925 को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर में देश के मजदूरों, किसानों एवं कमेरा समाज के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए भाकपा की स्थापना की गई थी। बैठक में रामरक्षा, डॉ. आरके शर्मा, अमरनाथ सूर्य, बूटन, बसावन गुप्ता, पेयस मुंडा मौजूद रहे।