चुर्क। राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रौप में मंगलवार को गांव सभा की खुली बैठक में कोटे की दुकान का चयन किया गया। तीन दावेदारों चौधरी, राजीव कुमार एवं श्याम नरायन ने कोटे की दुकान के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने सर्वाधिक राजीव कुमार के पक्ष में 316 मत दिया, जबकि श्याम नरायन को 283 एवं चौधरी को सिर्फ एक मत मिला। इस प्रकार राजीव कुमार 33 वोट से विजयी घोषित किए गए और सरकारी गल्ले की दुकान राजीव कुमार के पक्ष में आवंटित कर दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान रौप राजकुमार यादव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी ओमप्रकाश कुश्वाहा, राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।