दुद्धी(सोनभद्र)। 45वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिता की शुरुआत पांच हजार मीटर मैराथन दौड़ से हुई। जिसमें 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और सब ने दौड़ पूरी की। उसके बाद 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेप, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, भाला प्रक्षेप, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। बालक वर्ग में चैंपियन संतोष कुमार तथा बालिका वर्ग में चैंपियन पूनम कुमारी रही। प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कनौजिया एवं डॉ. रमाकांत राय ने की। मीडिया प्रभारी डॉ. विवेकानंद मौजूद रहे।