फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरसामुंडा वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी(सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिछियारी मे रविवार को पांचवा बिरसामुंडा दो दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोहड़ा एवं बिछियारी के बीच खेला गया। पहले राउंड में बिछियारी की टीम 15-9 से जीत हासिल की। दूसरे एवं तीसरे दोनों सेटो में 15-13 एवं 15-9 से गोहड़ा की टीम ने बाजी मार ली। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरीराम चेरो ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। दुद्धी विधायक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को किसी भी सूरत में दबने नही दिया जायेगा। खिलाड़ियों एवं प्रतिभाओं को उभारने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित मिर्जापुर, रेणुकूट की बीस टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर डीपी सिंह, गणेश जायसवाल, ग्राम प्रधान लीलावती, जवार जोगी, त्रिभुवन खरवार, सतप्रकाश तिवारी, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष एवं संदीप ने बारी-बारी से किया। निर्णायक की भूमिका जय प्रकाश एवं सूर्यकांत ने निभायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें