सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर नोनी सरवट निवासी विमलेश(24) एवं मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के सहसो निवासी परमेश(22) को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नोनी सरवट निवासी विमलेश(24) बाइक से अपनी पत्नी गीता देवी (21) के साथ गुरुवार को दोपहर दो बजे मिर्जापुर जा रहा था। पेढ़ गांव में हडैय़ा पहाड़ी के पास अनियंत्रित होने से बाइक से गिर पड़े और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। विमलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं और उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना गुरुवार को सुबह नौ बजे खुटहां निवासी सूर्या गुप्ता(17) की है जो बाइक से गिरकर घायल हो गया। तीसरी घटना गुरुवार को सुबह धरसड़ा निवासी राजपाल(24) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। चौथी घटना बुधवार देर शाम की है। मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के सहसों निवासी परमेश(22) ट्रैक्टर पर ईंट लादकर कहीं जा रहा था। कोलियाघाट में ट्रैक्टर पलट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।