फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ आगे आईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नशे के खिलाफ महिलाएं आगे आने लगी हैं। रविवार को युवा बहुजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के साथ महिलाओं ने नशे के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के जरिए चिट्ठी भेजा। मांग किया है कि नशा इस देश का नाश कर रहा है। नशे का व्यापार खत्म कराया जाना चाहिए। अपना दल एस जिला उपाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नशे पर एक अच्छी पहल करते हुए नशे का व्यापार खत्म कराएं। बबली सोनकर ने कहा कि नशे से महिलाओं का जीवन खराब हो रहा है। इस जीवन को बचाने के लिए नशा बंद होना चाहिए। पत्र भेजने में डाली वर्मा, महताब आलम, लालसा यादव, सुनीता मौर्य, राधिका मौर्य, पुष्पा, विद्या शर्मा, सोनी बानो शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें