खलियारी। अति नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के दुरूह क्षेत्र के आदिवासी-वनवासी आज भी एक किमी दूरी से कूप एवं चुआड़ का दूषित पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। नगवां ब्लॉक के सूअरसोत ग्राम पंचायत के धोबी गांव निवासी राम केवल सेवरी, संगीता सेवरी, कलावती सेवरी ने बताया कि करीब एक साल से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को कई बार दी गई, परंतु कोई सुनवाई नही हुई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गयी, लेकिन खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप मरम्मत की मांग की है।(ब्यूरो)