फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर रोशनी से जगमगा उठा सोनांचल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रकाश पर्व दीपावली पर गुरुवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत जिले भर में वैदिक मंत्रोचार के साथ विघ्नहर्ता गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम सात बजे से रात्रि नौ बजे के बीच रहा। शाम होते ही लोगों ने फुलझड़ी, पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। पूड़ी, पकवान के साथ ही मिठाई एक-दूसरे को खिलाई गई। शाम होते ही झालर, मोमबत्ती और मिट्टी के दीये से सोनांचल जगमगा गया।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर लोगों ने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया था। शाम होते ही मिट्टी के दीये और झालरों से घर रोशन हो गया। पुरानी परंपरा के अनुसार लोगों ने देवस्थलों पर मिट्टी केे बने दीये को ले जाकर जलाया। इसके बाद घरों में पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के आगमन की खुशी में रंगोली भी बनाया था।
इसके पूर्व बाजारों में पूजन-सामग्री, पटाखा, लाई, चूरा, मिठाई का क्रय करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही- राबर्ट्सगंज नगर में दोपहर बाद अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। मेन चौक, रामलीला मैदान के समीप जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। देर रात तक शहर से लेकर गांव तक पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। दुद्धी: दीप उत्सव का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। गुरुवार को शाम ढलते ही दीपक से घर-आंगन जगमगा उठा। मंदिरों एवं बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घरों का हर कोना रोशनी से सराबोर हो गया था । दीपावली पर गांव एवं शहरों में जमकर रंगोली भी बनाई गई और सजाई गई । लोगों ने जगह-जगह रंगोली के माध्यम से शुभ दीपावली लिखकर आकर्षक सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहा । कस्बे में कई प्रतिष्ठानों में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विधि-विधान के साथ गणेश, लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई और लक्ष्मी से धन दौलत बनी रहने की कामना की । प्राय: ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन गणेश लक्ष्मी लोगों के घर आते है और जहां विशेष साफ-सफाई रहती हैं वहां सदैव गणेश लक्ष्मी निवास करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें