सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का स्वागत करने पर खुशी जाहिर की गई। सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया और कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पहली बार सरकार ने ठोस कदम उठाया है। जिला महामंत्री राजेश बंसल, प्रवक्ता प्रकाश केशरी ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के गठन को सरकार का उचित निर्णय बताया। बैठक में व्यापारियों ने जिला अभिहित अधिकारी के द्वारा व्यापारी कौशल शर्मा के साथ किये गए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। व्यापारी बचाऊ केशरी ने कहा कि अब व्यापारियों का शोषण बंद होगा। बैठक में श्रवण बाजपेयी, मुकेश जायसवाल, उदय सोनी, महेश अग्रहरि, रामचंद्र सोनकर मौजूद रहे।