सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल गांव मेें बुधवार की शाम कूप में एक बालिका गिर पड़ी। बालिका को बचाने के लिए कूप मेें एक युवक कूदा। कड़ी मशक्कत कर युवक बालिका को बचा लिया, लेकिन खुद डूब गया। चार घंटे बाद कूप से पुलिस ने जगदीश (25) का शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब पौने पांच बजे जुगैल में स्थित एक कूप से पानी भरने के दौरान छोटी (8) गिर पड़ी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर जगदीश उसे बचाने के लिए कूप में कूद पड़ा। आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद जगदीश अपने कंधे पर बच्ची के बैठा कर उसको बाहर कर दिया। लेकिन अत्यधिक पानी पीने से खुद बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कूप पर पहुंचे। लेकिन अत्याधिक पानी होने की वजह से किसी हिम्मत कूप में हिलने की नहीं की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग युवक की खोजबीन शुरू की। रात करीब नौ बजे कूप से जगदीश को मृतवस्था में निकाला गया। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।