फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ चोर को धर दबोचा। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

रात में पुसौली गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कोतवाल राजीव मिश्रा और चौकी इंचार्ज अवधेश यादव दो व चार पहिया वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान चेकिंग स्थल पर उरमौरा की तरफ से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उनकी बाइक की तलाशी लेनी शुरू की तो युवक भागने लगे। संदेह होने पर पीछा कर पुलिस कर्मियों ने एक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें