फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 864 वनवासियों को मिला भौमिक अधिकार पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। वनाधिकार कानून के तहत बुधवार को तहसील सभागार में 864 वनवासियों को भौमिक अधिकार पत्र वितरित किया गया। पिछले दिनों जिले में आए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकार पत्र वितरण में तेजी आई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राम दुलार गोंड, चेयरमैन कमलेश मोहन के साथ एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के हाथों अधिकार पत्र पाकर वनवासियों के चेहरे खिल गए। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदिवासियों व वनवासियों के उत्थान के लिए किए वादे को याद दिलाते हुए कहा कि विधायक बनने के साथ वे दुद्धी क्षेत्र के आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने में लगे हैं। उनका प्रयास है कि बाप-दादा से वन भूमि पर काबिज सभी परिवारों को भौमिक अधिकार दिलाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि दुद्धी क्षेत्र के तीनों विकास खंड के करीब 3600 लोगों को वनाधिकार कानून के तहत लाभान्वित करने के लिए चिह्नित किया जा चुका है। इसमें से 864 लोगों को आज अधिकार पत्र वितरित किया गया है। शेष की प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें