फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 86 हजार मतदाताओं ने पता बदला, 18 हजार नाम डुप्लीकेट मिले

विज्ञापन
राबट्सगंज आदर्श इंटर कॉलेज में एस आई आर करते बीएलओ।संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
सोनभद्र। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले की मतदाता सूची में शामिल 86 फीसदी मतदाताओं का ब्योरा डिजिटाइज कर लिया गया है। अब तक हुए सत्यापन में 18 हजार ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनके नाम सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। वहीं, 28 हजार से ज्यादा मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 85 हजार अन्यत्र शिफ्ट हो चुके हैं। इनके दोबारा सत्यापन करने के साथ प्रथम चरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर का कार्य चार नवंबर से शुरू है। पहले चरण में बीएलओ को मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए उसमें वांछित सूचनाएं भरकर जमा कराना था। इसकी अंतिम तिथि पहले चार दिसंबर थी, जिसे अब 11 तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि समय सीमा से पहले ही जिले में पहले चरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जिले के कुल 14 लाख से अधिक मतदाताओं से भरे गए गणना प्रपत्र को पोर्टल पर अपलोड करते हुए डाटा डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 86 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
शेष 14 प्रतिशत में से से छह फीसदी लोग अन्यत्र शिफ्ट कर चुके हैं, जबकि दो फीसदी मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इनके नाम अब तक सूची से नहीं हटाए गए हैं। करीब 18 हजार मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनके नाम एक ही गांव की मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज मिले हैं। इन सभी नामों को सूची से हटाने का कार्य जारी है। अन्य करीब तीन फीसदी मतदाताओं का विवरण तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कहां-कितने मिले मृत और डुप्लीकेट मतदाता::
विस क्षेत्र: मृतक: डुप्लीकेट: शिफ्टेड
घोरावल: 8513: 6305: 21103
रॉबर्ट्सगंज: 6057: 4005: 11833
ओबरा: 5338: 2652: 24250
दुद्धी: 8631: 5758: 29683
कुल: 28539: 18720: 86869
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें