फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 बूथों पर 58.96 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रिक्त पड़े बीडीसी के सात और ग्राम पंचायत सदस्य के 154 पदों पर शनिवार को 83 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान लगे रहे। चुनाव का परिणाम 14 जून को आएगा। कुल 58.96 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के सात पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 154 पदों के लिए शनिवार को चुनाव कराया गया। चुनाव कराने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथों पर चार-चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 332 कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव में वार्ड संख्या आठ के लिए मतदान हुआ। सीओ राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा पोलिंग बूथों का चक्रमण करते रहे।
घोरावल: एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया,जो शाम छह बजे तक चला। घोरावल ब्लॉक के सात ग्राम पंचायतों में कुल 21 सदस्यों के लिए 15 बूथों पर वोट डाले गए। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा ने बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, घोरावल कस्बा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

चोपन: ब्लॉक के छह ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्य के रिक्त पदों पर शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की भिड़ देखने को मिली। दोपहर होते-होते भिड़ न के बराबर रह गई। शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। मतगणना 14 जून को सिंदूरिया स्थित पालीटेक्निक कालेज में किया जायेगा।
दुद्धी: ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न गांवों में खाली रह गए कुल 11 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। बीडीओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी और चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन

ब्लाक वार मतदान प्रतिशत
ब्लाक मतदान प्रतिशत
राबर्ट्सगंज 63.22
घोरावल 62.17
करमा 62.96
चतरा 67.54
नगवां 76.18
चोपन 50.03
कोन 86.91
म्योरपुर 52.14
दुद्धी 57.55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें