फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मना मदर्स डे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में धूमधाम से मदर्स डे मनाया गया। कइयों ने अपनी मां को उपहार भी भेंट किया। प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में मर्दस डे पर छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने अपनी मां को समर्पित गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र यादव और सीईओ संतोष कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, तू कितनी प्यारी है वो मां वो मां गीत गुनगुनाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, संस्था के डायरेक्टर अजय जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वाइस प्रिंसिपल उषा सिंह और शालू जैन ने कहा कि सभी की पहली गुरू मां होती है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। कार्यक्रम में वैष्णवी, दिव्या, अनुष्का, आरवी, जिया, खुशी, श्रेया, दिपिका, सरगम, काजल, अनामिका समेत अन्य बच्चों ने भाग लिया। प्रबंधक ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शिक्षिका सुमन जायसवाल, पूनम, श्वेता, रूचि, मनीष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें