फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई केंद्रों पर बोरा न होने से गेहूं खरीद ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में एक अप्रैल से 63 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू है। लेकिन वर्तमान में पइका, कारियाव समेत कई केंद्रों पर बोरा नहीं होने से खरीद बंद हो गई है। वही कई केंद्रों से गेहूं का उठान न होने से भी खरीद नहीं पा रही है। इससे किसानों में आक्रोश है और उनका गुस्सा कभी भी विकराल रूप धारण कर सकता है।
बताते चलें कि शासन ने जिला प्रशासन को वर्ष 2019-20 में 54500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय करने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 63 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से खरीद भी शुरू हो गई है। लेकिन पिछले एक एक सप्ताह से पइका, कोरियाव समेत आधा दर्जन से अधिक केंद्रों पर बोरा न होने के कारण खरीद बंद हो गई है। वहीं तरावां, गया रतवल, मारकुंडी, केकराही समेत अन्य केंद्रों से गेहूं का उठान न होने से खरीद न के बराबर हो रही है। यहां केंद्र के बाहर ट्रैक्टर-ट्राली पर गेहूं रखकर किसान अपने अनाज की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घोरावल सिरसाई साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद शुरू न होने से किसान नाराज हैं। बोरे के अभाव में जहां भी खरीद बंद है वहां से जुड़े किसानों मेें लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रबंधक पीसीएफ धीरेंद्र कुमार का कहना है कि सभी क्रय केंद्रों पर जरूरत के अनुसार बोरा उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि जिन केंद्रों पर बोरे की आवश्यकता होगी वहां पर तत्काल भेज दिया जाएगा। कहा कि कई केंद्रों से गेहूं का उठान कम होने के कारण वहां पर गेहूं क्रय करने में थोड़ी दिक्कतें हो रही है जिसको शीघ्र दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें