फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैनी चक्रवात: आंधी के साथ हुई बारिश, गिरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात का असर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहा। दोपहर बाद राबर्ट्सगंज समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली। तेज आंधी से कई घरों के छप्पर, सिमेंटेड सीट उड़ गई। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में आंधी के साथ बारिश भी हुई। यहां बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। तीनों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फैनी चक्रवात का असर बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में भी रहा। सुबह से कड़ी धूप रही लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। फिर धूल भरी आंधी भी चलना शुरू हो गई। चंद मिनट हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हवा में नमी से मौसम सुहाना हो गया। विंढमगंज: स्थानीय इलाके में बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे तेज आंधी व तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। तपिश से कुछ राहत हुई। तेज बारिश करीब 30 मिनट तक हुई। तेज आंधी से केवाल ग्राम पंचायत में सुशील यादव का बना 80 फीट लंबा 24 फीट चौड़ा सेड का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सीमेंटेड सीट उड़कर खेत में जा गिरी और चूर हो गई। इससे सुशील यादव को हजारों रुपए की क्षति हुई है। कई जगहों पर तेज आंधी के कारण पेड़ भी टूट कर नीचे गिर गए। तेज बारिश से विंढमगंज बाजार में जाम नालियां से लोगों के घरों में पानी घुसना शुरू हो गया। इससे लोग परेशान रहे। दुद्धी: विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा चार बजे आंधी चलने के साथ बारिश भी हुई। इसके साथ बिजली भी गिरी। बिजली गिरने से घर के दरवाजे के बाहर बारिश का लुफ्त उठा रहे राजेश (26) पुत्र प्रेमराम, ब्रह्मा (35) पुत्र हीरालाल व अंजली (9) पुत्री ब्रह्मा निवासी भवानी कटरिया झुलस गए। तीनों को एम्बुलेंस से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें