फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों का रैन बसेरा में कराएं ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने राबर्ट्सगंज में स्थापित 50 बेड के रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां ठहरने वाले नागरिकों से मुलाकात की और साफ-सफाई के स्थिति जानी। व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि राबटर्सगंज शहर में बनाये गये 50 बेड के रैन बसेरा का इस्तेमाल होना चाहिए। जब किसी भी मुसाफिर या आगंतुक के लिए रैन बसेरा नि:शुल्क उपलब्ध है तो इसका फायदा हर हाल में नागरिकों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि को निर्देशित किया कि वह इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं और बाहर से आने वाले आम नागरिकों के नि:शुल्क उपलबध कराएं। परियोजना अधिकारी डूडा वीके निगम को भी इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहर कि विशेष रूप से बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों पर इसकी सूचना प्रसारित की जाए ,ताकि बाहरी नागरिक जो किसी वजह से शहर में रूके और नि:शुल्क रहना चाहें, तो वह रैन बसेरे में रह सके। उन्होंने कहाकि जिला अस्पताल, जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर पचास बेड के स्थापित रैन बसेरा की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें