फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक के 40 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 40 गांवों की करीब सवा लाख आबादी प्रभावित है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 33 केवीए की मेन लाइन में फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित है। लेकिन आपूर्ति कब बहाल होगी यह नहीं बता पा रहे। आपूर्ति ठप होने से विद्युत उपकरण बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक के 40 ग्राम पंचायतों में मंगलवार की भोर करीब चार बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। म्योरपुर के आसपास के किसी गांव में 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। आपूर्ति ठप होने से बभनी, असनहर, संवरा, डूभा, पोखरा, आसनडीह, बरवें, चैनपुर, मचबंधवा, बड़होर, सालेनाग, सतबहनी, बरवाटोला, घघरा, घघरी, चौना, बैना, धनवार, बहेराडोल, इकदीरी, छिपिया, बजिया, रंदह, झनकपुर सहित सभी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के सुनिल कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, लालकेश कुशवाहा, मु. इकबाल, गयासुद्दीन का कहना है कि क्षेत्र में 33केवीए का विद्युत तार जर्जर हो गया है। अक्सर हल्की आंधी, बारिश में ही तार टूट जाता है या फिर कोई अन्य फाल्ट हो जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। पवन दुबे, कयामुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद, श्यामजी गुप्ता, रविशंकर, हरीश कश्यप, रणबहादुर सिंह का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन जर्जर तार नहीं बदले गए। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गिरजा शंकर, राजेंद्र कुशवाहा, अनिल कुमार, अजीजुद्दीन व्यवस्था में सुधार कराकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उधर विद्युत विभाग के अवर अवर अभियंता महेश प्रसाद का कहना है कि मेन लाइन में फाल्ट है। सभी कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट ढूंढा जा रहा है। जैसे ही फाल्ट मिल जाता है, मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें