फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-टेंडरिंग के तहत वीवीआईपी नंबरों की भी होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अब 0001, 0786 समेत अन्य वीवीआईपी नंबरों को अपने वाहन पर लगवाने के लिए दीवाने लोगों की अब जेब और ढीली करनी पड़ेगी। पूर्व में इन नंबरों को पाने के लिए परिवहन विभाग को एकमुश्त तय शुल्क अदा करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वीवीआईपी नंबर हासिल करने के लिए ई-टेंडरिंग के तहत नागरिकों को अब मोटी रकम अदा करनी पड़ सकती है। परिवहन विभाग नए वित्तीय वर्ष से लागू होने वाली सीरीज में वीवीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए नीलामी होगी। लोगों को इसे हासिल करने के लिए बोली लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों को अभी तक अपने दो पहिया, चार पहिया समेत अन्य लग्जरी वाहनों पर वीवीआईपी या मनपसंद नंबरों को पाने के लिए परिवहन विभाग को एकमुश्त तय शुल्क अदा करना पड़ता था। लेकिन यूपी सरकार ने एक अप्रैल से इस व्यवस्था को समाप्त करने की योजना बनाई है। अब मोटर मालिकों को वीवीआईपी नंबर के लिए परिवहन विभाग को ई-टेंडरिंग के तहत मोटी रकम अदा करनी पड़ेगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द इस व्यवस्था को शुरू किया जा सकें। फिलहाल अभी तक परिवहन विभाग में ई-टेंडरिंग के तहत वीवीआईपी नंबर लेने के लिए किसी ने आवेदन नहीं की है। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अनिल मिश्रा ने कहा कि ई-टेंडरिंग के तहत वाहन स्वामियों को रजिस्ट्रेशन नंबर आवांटित किया जाएगा। जो वाहन स्वामी सबसे अधिक शुल्क अदा करेगा उसको वीवीआईपी नंबर आवंटित किए जाएंगे। लेकिन अभी तक शासन स्तर से उनके पास वीवीआईपी नंबरों को ई-टेंडरिंग के तहत आवंटित करने के लिए लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है जल्द आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें