फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य से महिलाओं ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेनूसागर पे्रक्षागृृह में महिलाओं के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की आकांक्षाओं, संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिवस है। उन्होने सभी महिलाओं को साफ-सफाई के बारे में जागरुक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए गेम्स जैसे बॉल पासिंग, चम्मच-नीबू रेस, बोरा रेस आदि का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य को सभी ने सराहा। अन्त में सभी विजेताओं को महिला मंडल अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन महिला मंडल सचिव विभा सिंह ने किया। इस अवसर पर उप-सचिव रितु हर्षवर्धन व वरिष्ठ सदस्या विभा शैलेस सिंह, संगीता सिंहानिया, तपस्विनी, मंजू भीमराजका एवं महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें