सिंगरौली (सोनभद्र)। एनसीएल दुधिचुआ परियोजना द्वारा आयोजित ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोमवार को 11 स्टार क्लब जयंत प्रतियोगिता का विजेता रहा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक बिपिन कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में दुधिचुआ परियोजना के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मेढ़ौली व 11 स्टार क्लब जयंत के मध्य खेला गया। मैच में 11 स्टार क्लब ने 7-1 की जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। 11 स्टार क्लब के खिलाड़ी नवीन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर एवं सुरेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की तथा विजेता एवं उप-विजेता टीम को उनकी सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर डीके सिन्हा, शफदर खान, असगर अली, पीसी सिंह आदि मौजूद रहे।