अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
एक छत के नीचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना तथा उसे अमल में लाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद के साथ जिला कार्यसमिति सदस्य विजय पटेल, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला प्रभाकर गिरी, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, मंडल महामंत्री अशोक केशरी, सेक्टर संयोजक अशोक गुप्ता, राम नरेश यादव, ईशु जायसवाल, बूथ अध्यक्ष प्रदीप सिंह रानू कुंदन जायसवाल, संजय गुप्ता, बंसी बैस महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कीर्ति मंडेला शर्मा, किरण सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजित गुप्ता, ऋषभ राय, सत्य प्रकाश सिंह, कुशाग्र मिश्रा, आकाश पांडेय, जुगैल मंडल के अंशु पाल, सीता शरण गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।