फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट रहा ट्रैफिक के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को ट्रैफिक और लोको के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते करते हुए ट्रैफिक की टीम ने 15 ओवर में 89 रन बनाए। अमित ने 17 गेंद पर 19 रन की शानदार पारी खेली। लोको के रोशन ने दो अहम विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी लोको की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और शुरू से ही दबाव में बनी रही और लक्ष्य पूर्ति से पहले ही पूरी टीम सिमट गई। शानदार प्रदर्शन करने वाले एसपी सिंह को मैन ऑफ द मैच की खिताब से नवाजा गया। बबलू को मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब दिया गया। ट्रैफिक विभाग के एटीएम कृष्ण नंदन सहाय, एएमई संजय तिर्की, चोपन एसएस मनोज पासवान, आरके लाल, अभय कुमार सीटीआई भाजपा नेता महेंद्र केसरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। उमेश सिंह ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीटीआई अभय कुमार और संतोष कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें