फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासबिहारी अध्यक्ष और रमेश बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद का चुनाव हुआ। पर्यवेक्षक सत्यदेव सिंह एवं रामनारायण तिवारी की देखरेख में चुनाव की कार्यवाही पूर्ण हुई है। सर्वसम्मति से रासबिहारी देव को अध्यक्ष, रमेश प्रसाद को महामंत्री और नवलकिशोर सिंह को कोषाध्यक्ष बने।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनवरी 2016 से पूर्व संसोधित पेंशन का एरियर अभी तक कोषागार से भ़ुगतान नहीं किया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब भुगतान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधितों की होगी। कहा कि संगठन सेवानिवृत्त शिक्षकों के हक, अधिकार की लड़ाई सदैव लड़ा है और आगे भी लड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें