फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना की चौथी इकाई उत्पादनरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की बंद चौथी इकाई शनिवार की सुबह उत्पादन पर ले ली गई। बुधवार को ब परियोजना के स्विच यार्ड में आयी तकनीकी समस्या के कारण बंद हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अनपरा ब परियोजना के स्वीच यार्ड स्थित ब्रेकर में तकनीकी खराबी आने से परियोजना की अ एवं ब की पांच इकाइयां एक साथ ट्रिप कर गई थी। जिनमें से 210 मेगावाट की तीन इकाइयां व 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई को अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य कर उत्पादनरत कर लिया था। जबकि चौथी इकाई में ब्यालर ट्यूब लिकेज होने के कारण इकाई को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार की सुबह 8. 54 मिनट पर उत्पादनरत कर लिया गया। इस दौरान परियोजना की अन्य इकाईयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें