फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की गलियों से मायानगरी तक का किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा(सोनभद्र)। जिले के छोटे से कस्बे रेणुसागर की गलियों में बचपन से लेकर 18 वर्ष तक का जीवन गुजारने वाली वर्तिका झा अब मायानगरी में धमाल मचाने को तैयार है। उसे डांस प्लस में सफलता का दौर जारी रखने के साथ वरुण धवन की फिल्म के मिले साथ ने जनपदवासियों में हर्ष है। यूपी-बिहार दोनों से संबंध रखने वाली रेणुसागर की इस लाडली को फिल्म जगत में भी अपार सफलता मिले, इसके लिए परिवार, पास पड़ोस के साथ पूरे जिले से हजारों जुबां से शुभकामना भरे शब्द उठने लगे हैं।
विज्ञापन

मूलत: बेनी पट्टी देवापुर, मधुबनी, बिहार के रहने वाले अरविंद झा हिंडाल्को के रेणुसागर स्थित रेणुपावर परियोजना में आपरेटर हैं। मां कांती देवी बताती हैं कि रेणुसागर में ही पली-बढ़ी उनकी छोटी पुत्री वर्तिका झा का नृत्य के प्रति रुझान दो साल की उम्र से ही दिखना शुरू हो गया था। किसी कार्यक्रम में जाती तो संगीत बजते ही उसके पांव थिरकने लगते थे। छह वर्ष की उम्र में एनटीपीसी की एकल नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर कदम आगे बढ़ा दिए। उसके आत्मविश्वास को देखते हुए परिवार के लोगों ने पढ़ाई के साथ नृत्य की छूट दे दी। प्रतिभा सही तरीके से निखरे, इसके लिए एक शिक्षक भी लगा दिया। मगर वर्तिका अपने तरीके से नृत्य के अभ्यास में जुटी रही।
नौ साल की उम्र में उसने राज्य स्तरीय बूगी-बूगी कार्यक्रम में ऑडिशन दिया। ओबरा में ताल प्रतियोगिता की विजेता बनी। रीवा में 20107 में डांस कार्यक्रम में पहला स्थान स्थान पाया। मिर्जापुर, वाराणसी आदि जगहों पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए वर्तिका राष्टीय स्तर पर इंदौर में हुए डांस क्लास सीजन टू में चतुर्थ चरण तक पहुंच गई। पिछले साल मुंबई में आयोजित डांस दिवाने में चयनित होने के साथ कई राउंड तक धमाल मचाकर सोनभद्र के नाम बड़ी उपलब्धि दर्र्ज करा दी। डांस दीवाने के बाद अब वह डांस प्लस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। टाप-8 में उसका चयन भी हो चुका है। अब आगे का सफर वोटिंग के आधार पर तय होगा। तीन राउंड के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए चयन होगा, जिसमें दो प्रतिभागी वाइल्ड कार्ड से इंट्री करेंगे और दो वोटिंग के आधार पर शामिल होंगे। कुछ चार प्रतिभागियों के बीच ग्रैंड फिनाले का कार्यक्रम होगा। अभी वर्तिका इसके लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच डायरेक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म एबीसीडी में काम करने के मिले मौके ने परिवार के साथ पूरे जिले के लोगों को गदगद कर दिया है। इस फिल्म में वर्तिका टॉप अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी के अंतिम सप्ताह में लंदन में शुरू होगी। बेटी की सफलता से गदगद पिता अरविंद झा इसको लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को वह पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


मुश्किल दौर से निकलकर छुई बुलंदी
सोनभद्र। वर्तिका उन लोगों के लिए नजीर है जो अभाव के चलते सफलता न मिलने का रोना रोते हैं। इसके विपरीत वर्तिका ने न केवल धैर्य बनाए रखा, बल्कि पड़ोसियों, रिश्तेदारों के तानों की अनदेखी करते हुए जिले में डांस एकेेडमी न होने के कारण, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जाकर अपना हुनर तराशा। कई बार हालात ऐसे बने कि आडिशन में जाने के लिए उसके पास किराए के रुपये तक के इंतजाम मुश्किल से हुए।

माइकल जैक्सन को मानती है रोल मॉडल
सोनभद्र। वर्तिका माइकल जैक्सन को रोल मॉडल मानती है। उसका बड़ा भाई नितिन झा इंडिगो एअर लाइंस में सुरक्षा अधिकारी है और दूसरा भाई शुभम झा बीकाम की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें