फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर दो ने किया नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पवितार को अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों रामजनम सिंह एवं हीरालाल पटेल ने मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए आठ लोगों ने पर्चा लिया। मतदान 11 जनवरी को होगा एवं उसी दिन मतगणना भी होगी। दिन भर कचहरी परिसर में चुनावी चर्चा होती रही। मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों राम जनम सिंह एवं हीरालाल पटेल ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं महामंत्री के लिए प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर के लिए संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष 10 साल् से नीचे संदीप कुमार कुशवाहा एवं लवकुश कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए जितेंद्र कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए महेंद्र प्रताप सिंह एवं जितेंद्र कुमार ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पांच जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिला होगा। सात जनवरी को जांच, आपत्ति, वापसी एवं वैध प्रत्याशी के नामों का प्रकाशन होगा। 11 जनवरी को मतदान सुबह 10 बजे से तीन बजे तक उसके बाद मतगणना एवं विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा एवं महामंत्री धनंजय मौर्या ने बताया कि 387 मतदाताओं की सूची मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह को मुहैया करा दी गई है। एक पूरक सूची भी दी जाएगी। फिलहाल अध्यक्ष पद पर दो लोगों के आने से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें