फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतीसगढ़ में नहीं बिकने दिया जाएगा यूपी का धान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। यूपी का धान चोरी छिपे छत्तीसगढ़ में बेचे जाने को लेकर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के एसडीएम दुर्गेश वर्मा सख्त हैं। उन्होंने बुधवार की शाम अमवार फील्ड हॉस्टल पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि छतीसगढ़ की सरकार की धान खरीद का समर्थन मूल्य सिर्फ छतीसगढ़ के किसानों के लिए है। यदि यूपी से कोई धान की तस्करी करता है, तो उस वाहन की सटीक सूचना उन्हें क्षेत्रवासी कभी भी सेलफोन पर दे सकते है। उसके लिए मुखबिरों का भी जाल बिछा दिया गया है। यूपी से आ रही धान की गाड़ी उनके तहसील क्षेत्र के पायी गयी तो कड़ी कार्रवाई होगी और वाहन को सीज कर दिया जाएगा। कहा कि छतीसगढ़ की धान खरीद का समर्थन मूल्य 25 रुपये प्रति किग्रा है जो सरकार ने छतीसगढ़ के किसानों के लिए निर्धारित किया है, न कि यूपी के धान के तस्करों के लिए। सूचना मिल रही है कि इधर से पिकअप और अन्य वाहनों से विभिन्न रास्तों से सनावल व त्रिशूली व अन्य छग सीमावर्ती गांवों में धान भेजा जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में धान की खरीद का समर्थन मूल्य 17.65 पैसे प्रति किग्रा निर्धारित किया है। अब बिचौलिए किसानों के घर जाकर 13 से 15 रुपये में धान खरीद कर छतीसगढ़ भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें