सोनभद्र। उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को एसपी एक्ट 1976 को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन के लोग जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मांगों के संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पंकज सिंह और सचिव मुन्ना सिंह ने कहा कि अगर सरकार संशोधन वापस नहीं लेती तो उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष उदयशंकर मालवीय, संजय सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।