सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर 29 अक्तूबर को लखनऊ में ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशाएं धरना प्रदर्शन करेंगी। इसको सफल बनाने के लिए जिले से 28 अक्तूबर को आशाएं लखनऊ के लिए रवाना होंगी। इस संबंध में वृहस्पतिवार को सेवा समिति की जिलाध्यक्ष मंजू लता मौर्या, जानकी, तारा, रंगीता, माया, चंदा, कलावती, रेखा, सावित्री, गीता ने डीएम को मांगपत्र सौंपा।