चोपन। रविवार को सेवा सदन चोपन में हुई अखिल भारतीय बारी संघ की बैठक में मध्यकाल के महान योद्धाओं में से शामिल रहे रूपन बारी की 873 वी जयंती मनाई गई। रूपन बारी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही उनके शौर्र्यगाथा के बारे में अवगत कराया गया।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोकी प्रसाद बारी ने बारी वंश के गौरवमयी तिहास पर चर्चा की। साथ ही रूपन बारी की वीरता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अमृतसर में रावण दहन के दौरान रेल दुर्घटना में मृत लोगों के प्रतिे शोक संवेदना भी व्यक्त की गई। जिला महामंत्री रामलाल सिंह ने पिछले कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान बारी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल होने तक विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि मांग को आगे बढ़ाने के लिए दिसंबर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता विनोद कुमार रावत और संचालन रामलाल सिंह बारी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री रॉकी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष विनोद रावत, रामलाल सिंह, अशोक वर्मा, रमेश बारी, मनोज वर्मा, गोपाल बारी, संजय रावत, जगदीश बारी, विजय कुमार, राकेश बारी मौजूद रहे।