फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर -18 क्रकेट के लिए चयन 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। रीवा डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सतना में 24 अक्तूबर से आयोजित होने वाले बालक अंडर.18 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिंगरौली जिले के बालक अंडर 18 क्रिकेट टीम का चयन रविवार दोपहर निगाही स्टेडियम में होना है। चयन प्रक्रिया में वही भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 31 अगस्त 2000 के बाद का हो। सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजयानंद जायसवाल ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी समय पर पहुंच कर चयन समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह को सूचित कर प्रक्रिया में भाग लें। खिलाडिय़ों को प्रमाण के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र एवं पिछले तीन वर्ष की स्कूल की अंकसूची की मूल प्रति एवं एक-एक छाया प्रति लाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें