फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित में गांव-गांव भरवाएंगे आभार पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यता, नव मतदाता और 20 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक गांव-गांव तक जाकर आभार पत्र भरवाने के तैयारियों पर चर्चा की गई किसानों के धान क्रय के संबंध में रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त दिवेदी ने कहा कि किसान देश की बुनियाद हैं। मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। ऋणमाफी योजना वरदान साबित हुई है। किसान हित में चलाई गई योजनाओं के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव से आभार पत्र भरवा कर पीएम मोदी और सीएम योगी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद यादव ने कहा कि संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रमों योजनाओं को ठीक से अमलीजामा पहनाया जाए। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार की किसानों के लिए चल रही योजनाओं से घर-घर जाकर किसानों को अवगत कराएं। इस मौके पर जिला महामंत्री गोपाल सिंह बेदी, जिला उपाध्यक्ष राकेश पटेल, जिला मंत्री मुन्ना दुबे, मीडिया प्रभारी निर्भयशंकर देव पांडेय, जिला मंत्री नीरा ओझा, चतरा मंडल अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, चंद्र विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें