फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफलता सफलता के प्रति बनाती है आशावान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय छठवाँ राष्ट्रीय अन्र्तविद्यालीय क्रीडा महोत्सव का समापन सोमवार की सायं हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी अनपरा के प्रबन्धक ए के सिंह ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्व खेलभावना का होता है। उन्होंने बच्चों को महान वैज्ञानिक एडिसन के जीवन से प्ररेणा लेकर असफलता से सीखने एवं दोगुने उत्साह के साथ सफलता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के मनोनीत अध्यक्ष इं डीज के सिंह की उपस्थिति में खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू की गयी। प्राचार्य बी के सिंह ने सभी खेल अधिकारियों, डीएवी विद्यालय के प्राचार्यों तथा समस्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों को सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन संघर्ष का नाम है । सफलता एवं असफलता जीवन में आते रहते हैं । सफलता जहाँ उत्साह का संचार करती है वहीं असफलता सफलता के प्रति आशावान बनाती है । अत: निराशा का जीवन में कोई स्थान नहीं है । समारोह में विजेता तथा उप विजेता सहित खेल अधिकारी एवं निर्णायक भी सम्मानित किए गए । समारोह में कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती , लहरों से डरकर नैया पार नहीं होती आदि गानों पर समूह नृत्य की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगो का मन मोह लिया । समुह नृत्य बचपन की मस्ती से परिपूर्ण खेलकूद की भावनाओं से ओतप्रोत-वर्षा का पानी, कागज की बकश्ती को काफी सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में डीएवी अनपरा के प्रवेक्षक ए के सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन सुनीता मिश्रा एवं शिल्पी पाण्डेय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें