फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के मंच पर हकीकत की हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के गुर्मा कॉलोनी में चल रही रामलीला में सोमवार की रात श्रीराम-सीता के विवाह का मंचन किया गया। इसमें एक जोड़े को श्रीराम-सीता का प्रतीक मानकर असली शादी हुई। यहां ममता ने सीता और ज्ञानचंद्र ने श्रीराम का रूप धारण किया। दोनों एक दूसरे को वर माला डालकर विवाह बंधन में बंध गए। श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में राम विवाह के मौके पर सीता के रूप में आदिवासी निर्धन कन्या ममता पुत्री संत कुमार निवासी ग्राम पंचायत रूदौली थाना चोपन और श्रीराम के रूप में ज्ञानचंद्र पुत्र दीनानाथ निवासी ग्राम रजखड़ थाना दुद्धी का विवाह हुआ। इस ऐतिहासिक विवाह के साक्षी सदर ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार पटेल, गुरमा रामलीला कमेटी के संस्थापक व संरक्षक रामश्रय भारती, सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव बने। श्रीराम की के वेशभूषा में ज्ञानचंद्र बैंडबाजे के साथ रामलीला के मंच पर पहुंचे। यहां नगर के लोगों ने बारात पक्ष का फूलमाला से स्वागत किया। मंच पर पहुंचने पर सीता के वेशभूषा में सजी ममता को जयमाल गले में डालकर वे असल जिंदगी में राम-सीता बन गए। उसके बाद हिंदू धर्म के अनुसार पंडित ने वैदिक मंत्रोचार कर विवाह संपन्न कराया। आशीर्वाद के रूप में लोगों ने गरीब कन्या को एक बेड, एक साइकिल, अंगूठी, चेन, पायल, बर्तन, नकदी धन देकर लंबी उम्र के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष तेजधारी यादव, संयोजक गौतम यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, प्रकाश बादल, विकास पटेल, संजय चौबे, सुनील अग्रहरि, सुरेश गुप्ता, ज्ञानचंद्र अग्रहरि, विनय गुप्ता, अशोक कुमार, गुलाब, एकलाख खां, दुलारी देवी, राजीव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें