फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे की पिटाई से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव में घर लौट रहे धनंजय कुमार (26) पुत्र राम आधार की कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। पिटाई करने वाले एक ट्रक के पीछे छिपे हुए थे। जैसे ही वह ट्रक के आगे बढ़ा पीछे से उन्होंने हमला बोल दिया। घायल अवस्था में घर पहुंचकर युवक ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। रात्रि में ही लोगों ने घटना कि जानकारी चोपन थाने को दिया, लेकिन सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर नहीं पहुंची तो गांव वाले घायल युवक को लेकर रात्रि में ही चोपन थाने पहुंच गये। वहां उन्होंने घटना की तहरीर दिया। घायल को उपचार कराया गया। इस मामले में फिलहाल किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें